Big breaking :-सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक।

 

*सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक।*

*हरिपुरकलां स्थित होटल में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में हुडदंग मचा रहे 06 अभियुक्तो को धारा 170 बीएनएसएस में पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*थाना रायवाला*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त/चैकिंग करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने तथा सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनाँक: 19-05-2025 को थाना रायवाला को कन्ट्रोल रुम के माध्यम से हरिपुरकला क्षेत्र के एक होटल में खाना खाने को लेकर 02 पक्षों में विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचां तथा दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। किन्तु दोनो पक्ष और अधिक आक्रामक होकर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गये, जिस पर किसी भी प्रकार की बडी घटना के घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा मौके से हुडदंग मचाने वाले 06 अभियुक्तों को 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- गौरव दत्त पुत्र सतीश कुमार नि0 राणा कालोनी, हरिपुरकला, उम्र-43 वर्ष
2- आकाश पुत्र राजकुमार नि0 मोतीचूर लाईनपार, हरिपुरकला, उम्र- 30 वर्ष
3- पुनित शर्मा पुत्र अनिल शर्मा नि0 मोतीचूर लाईनपार, हरिपुरकला, रायवाला, उम्र – 29 वर्ष
4- राजेश मालवीय पुत्र रामलाल मालवीय नि0 शिक्षक कालोनी, जिला खारगोम, मध्य प्रदेश, उम्र 32 वर्ष
5- रवि अहीरवाल पुत्र आशाराम अहीरवाल नि0 ग्राम खोया तहसील गोराई सागर, मध्य प्रदेश, उम्र – 22 वर्ष
6- नितिन पुत्र आशाराम अहीरवाल नि0 ग्राम खोया, तहसील गोराई सागर, मध्य प्रदेश, उम्र – 20 वर्ष

*पुलिस टीमः-*

1- निरीक्षक बी0एल0 भारती, प्रभारी कोतवाली रायवाला
2- उ0नि0 विनय शर्मा
3- हे0का0 सुधीर सैनी
4- का0 आनन्द
5- का0 जसवीर
6- का0 मुनीश
7- का0 नन्दकिशोर

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top