Big breaking :-धामी सरकार आज से दें रही बड़ी राहत, समाज कल्याण विभाग की सभी पेंशन होगी ऑनलाइन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-धामी सरकार आज से दें रही बड़ी राहत, समाज कल्याण विभाग की सभी पेंशन होगी ऑनलाइन

समाज कल्याण विभाग की सभी पेंशन होगी ऑनलाइनसमाज कल्याण विभाग द्वारा समस्त पेंशन योजनाओं का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 01 मार्च 2024 को ऑनलाईन किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 01 मार्च को अपराह्न 12 बजे समाज कल्याण विभाग द्वारा लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन भुगतान का शुभारम्भ करेंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खण्डों में ऑन लाईन लाइव प्रसारण एवं लाभार्थियों से वार्ता भी मुख्यमंत्री द्वारा की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि लाभार्थियों को उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने के साथ ही कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थायें भी कराना सुनिश्चित करें।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top