Big breaking :-कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की आज दिल्ली में बैठक, क्या आज होंगे नाम तय या अगली डेट मिलेगी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की आज दिल्ली में बैठक, क्या आज होंगे नाम तय या अगली डेट मिलेगी

उत्तराखंड कांग्रेस के लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों पर आज फिर मंथन होगा। दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी और सीईसी की बैठक होनी है। पहले स्क्रीनिंग कमेटी में फाइनल टच दिया जाएगा यानी कौन-कौन नाम रहेंगे पैनल में वो 10 हो सकते हैं या 12 हो सकते हैं। नामों की लिस्ट सीईसी में भेजी जाएगी और फिर सीईसी से फाइनल होगा कि कौन उम्मीदवार होगा।

 

 

पांचों लोकसभा सीटों के लिए फिलहाल 16 नाम हैं लेकिन आज स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में एक और छटनी होगी। उसके बाद सीईसी की बैठक से आखरी मोहर लगेगी। उम्मीदवारों का ऐलान औपचारिक तौर पर आज ही होगा या कब होगा ये अभी साफ नहीं है , लेकिन आज शाम को बैठक होनी है और इस बैठक के जरिए पूरी तस्वीर संभवत साफ हो जाएगी कि किसको टिकट मिलने वाला है । हालांकि कांग्रेस इसी रणनीति पर काम कर रही है कि जो बड़े नेता हैं सीनियर नेता हैं उन्हें ही मैदान में उतरा जाए।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top