Big breaking :-उत्तराखंड के कांग्रेस प्रत्याशीयो के नामों पर 9 मार्च को लगेगी मोहर, अब 16 नाम मैदान में - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड के कांग्रेस प्रत्याशीयो के नामों पर 9 मार्च को लगेगी मोहर, अब 16 नाम मैदान में

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस में मंथन अब अंतिम चरण पर है। प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में पांचों सीटों पर दावेदारों और पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे में सम्मिलित नामों पर विस्तार से चर्चा हुईबैठक में नामों की सूची को छंटनी के बाद 16 तक सीमित किया गया है। अब नौ मार्च के बाद होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी। कांग्रेस पर प्रदेश की पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा का दबाव बढ़ गया है। भाजपा अब तक तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी

 

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर टिकट की दौड़ से बाहर हुए 26 दावेदार, 16 में से छटेंगे पांच नामपांचों सीटों पर पैनल में 16 नाम शामिल हैं। इसमें चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर करने वाले दिग्गजों के नाम भी हैं।

 

 

स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से पैनल केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा।लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांच सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस ने 16 नाम तय किए हैं। टिकट की दौड़ से 26 दावेदार बाहर हो गए हैं। बुधवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक में 42 नामों पर गहन चर्चा के बाद दावेदारों की छंटनी की गईपांचों सीटों पर पैनल में 16 नाम शामिल हैं। इसमें चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर करने वाले दिग्गजों के नाम भी हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से पैनल केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। जिसके बाद पार्टी हाईकमान प्रत्याशी घोषित करेगी। बुधवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास की अध्यक्षता में बैठक हुई।

 

 

इसमें प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सदस्य नीरज डांगी, यशोमति ठाकुर मौजूद रहे। बैठक में हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा सीट पर टिकट के लिए दावा करने वाले दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया गया।इसके आधार पर दावेदारों की छंटनी कर पैनल में 16 नाम तय किए गए। इनमें से पांच को टिकट देकर पार्टी चुनाव मैदान में उतारेगी। पैनल में अल्मोड़ा से यशपाल आर्य, टिहरी से प्रीतम सिंह के नाम भी शामिल हैं। हरिद्वार सीट से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का नाम भी है।

यशपाल और प्रीतम चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन पैनल में नाम से माना जा रहा कि पार्टी हाईकमान चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए दिग्गजों पर ही दांव लगा सकती है।

 

 

प्रदेश की पांच सीटों पर टिकट के लिए 42 नाम आए थे। जिन पर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चर्चा करने के बाद शार्ट लिस्ट कर 16 नाम तय किए गए हैं। जल्द ही केंद्रीय चुनाव कमेटी इन नामों चर्चा कर प्रत्याशी घोषित करेगी। पार्टी हाईकमान जिसे भी मजबूत प्रत्याशी के रूप में देखेगी, उसे ही टिकट देगी। -करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लोकसभा वार प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की गई। टिकट के कई बड़े दावेदार हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की एक-दो दिनों में अंतिम बैठक के पैनल केंद्रीय चुनाव कमेटी को सौंपा जाएगा। कांग्रेस ने पांचों सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए गहन विचार विमर्श के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
-यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top