Big breaking :-उत्तराखंड के वीर सपूत जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड के वीर सपूत जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए।

उत्तराखंड के वीर सपूत जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। कैप्टन दीपक का परिवार दून के रेसकोर्स में रहता है। कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेना में कमीशन हुए थे।

गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर दून लाया जाएगा।डोडा में शहीद होने वाले कैप्टन 48 राष्ट्रीय राइफल्स से थे। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया है कि भारी गोलीबारी के बीच आतंकियों की तलाश जारी है।

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेआतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य भूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह को नमन किया है। उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा में उनका ये बलिदान सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

 

डोडा, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य भूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह जी को कोटिशः नमन।

माँ भारती की सेवा में आपका ये बलिदान सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

॥ॐ शांति॥

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top