Big breaking :-उत्तरकाशी, खरसाली में घास काटते हुए एक महिला पर गिरा पेड़, SDRF ने बरामद किया शव। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरकाशी, खरसाली में घास काटते हुए एक महिला पर गिरा पेड़, SDRF ने बरामद किया शव।

*जनपद उत्तरकाशी, खरसाली में घास काटते हुए एक महिला पर गिरा पेड़, SDRF ने बरामद किया शव।*

आज दिनाँक 04 सितंबर 2025 को खरसाली क्षेत्र से प्राप्त सूचना पर SDRF पोस्ट जानकीचट्टी की टीम HC सुनील तोमर के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जानकारी के अनुसार एक महिला घास काटने के लिए जंगल गई थी, जहां अचानक पेड़ गिरने से उसकी मृत्यु हो गई।

घटनास्थल खरसाली से लगभग 3 किलोमीटर अंदर दुर्गम जंगल में था। SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मृतका को सुरक्षित तरीके से जंगल से बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुँचाया और आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया। मृतका की पहचान *रंजना पत्नी विनोद, उम्र 32 वर्ष, निवासी खरसाली* के रूप में हुई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top