Big breaking :-पांच दिन से लापता दो दोस्तों के शव धौली गंगा के किनारे मिले, कार के उड़े परखच्चे, एक था इंजीनियर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पांच दिन से लापता दो दोस्तों के शव धौली गंगा के किनारे मिले, कार के उड़े परखच्चे, एक था इंजीनियर

Chamoli: पांच दिन से लापता दो दोस्तों के शव धौली गंगा के किनारे मिले, कार के उड़े परखच्चे, एक था इंजीनियर

 

Uttarakhand Accident News: डुंग्रा गांव निवासी अंशुल चौहान के परिजनों ने ज्योतिर्मठ कोतवाली में उनके बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


चमोली के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पांच दिन से लापता दो युवकों के शव खाई में धौली गंगा के किनारे पड़े मिले। जिस कार में युवक बैठे थे उसके भी परखच्चे उड़े हुए थे। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ व अग्निशमन विभाग के सहयोग से दोनों शवों को खाई से निकाला। एक युवक इंजीनियर था जबकि दूसरा उसका दोस्त था।

बुधवार को डुंग्रा गांव निवासी अंशुल चौहान के परिजनों ने ज्योतिर्मठ कोतवाली में उनके बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहा था कि अंशुल चौहान सिविल इंजीनियर है।

टिम्मरसैंण में मंदिर का कार्य करवाने जा रहा था। 21 जून को वह अपने दोस्त प्रदीप नेगी के साथ मंदिर में काम देखने गया था। वे 22 जून को वहां से निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे।

पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ज्योतिर्मठ-नीती मोटर मार्ग पर भापकुंड के पास खाई में धौली गंगा किनारे कार गिरी हुई है।

 

कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शवों की पहचान अंशुल चौहान उर्फ सागर चौहान (32) पुत्र कुशल सिंह चौहान निवासी ग्राम डुंग्रा पोस्ट सलूड़ और प्रदीप नेगी (33) पुत्र बचन सिंह निवासी न्यू रविग्राम ज्योतिर्मठ के रूप में हुई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top