Big breaking :-प्रदेश मे 15 नये सांगठनिक मंडल बनायेगी भाजपा - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रदेश मे 15 नये सांगठनिक मंडल बनायेगी भाजपा

 

 

प्रदेश मे 15 नये सांगठनिक मंडल बनायेगी भाजपा

देहरादून 31 दिसम्बर। केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश भाजपा सांगठनिक दृष्टि से 15 नए मंडल बनाने जा रही हैं । प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के अनुसार जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत और संरचनात्मक दृष्टि से अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से जिलों के बाद अब नए मंडलों का गठन किया गया है ।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि इन नए प्रस्तावित मंडलो के बाद राज्य में सांगठनिक दृष्टि से बनाये गए 19 जिलों में अब मंडलों की कुल संख्या 267 हो जाएगी । उनके अनुसार नए मंडलों में रुद्रप्रयाग में खांकरा टिहरी में रजाखेत, सकलाना, देहरादून ग्रामीण में क्वान्सी ऋषिकेश में रायवाला , पौड़ी में अगरोडा, कोटद्वार में सुखरो पिथौरागढ़ में गौरंग देश, डीडीहाट नगर, रानीखेत में बिन्सर महादेव चंपावत में मंच तामली व रीठा, नैनीताल में लामाचौड़ व मुखानी, काशीपुर में काशीपुर उत्तरी के नाम शामिल हैं ।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top