Big breaking :-टिहरी सीट से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को आयोग का नोटिस, जानिए वजह - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-टिहरी सीट से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को आयोग का नोटिस, जानिए वजह

टिहरी सीट से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को आयोग का नोटिस, जानिए वजह

 

भारत निर्वाचन आयोग की मशीनरी ने टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह और कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस नामांकन के दौरान घोषित फेसबुक आईडी से भिन्न अकाउंट के प्रयोग करने पर जारी किया गया है। दोनों ही प्रत्याशियों को नोटिस भेजा गया है आयोग को ये नियम का उल्लंघन लग रहा है।

 

 

 

भारत निर्वाचन आयोग की मशीनरी ने टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह और कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस नामांकन के दौरान घोषित फेसबुक आईडी से भिन्न अकाउंट के प्रयोग करने पर जारी किया गया है।मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के सदस्य सचिव/जिला सूचना अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि जिस फेसबुक आईडी का उल्लेख नामांकन के दौरान किया गया, उससे भिन्न फेसबुक आईडी का भी प्रयोग किया जा रहा है।आयोग को लग रहा निर्देश का उल्लंघन
सही जानकारी न देना प्रत्याशी की ओर से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का उल्लंघन प्रतीत हो रहा है। भाजपा प्रत्याशी की एक आइडी में अंग्रेजी के बड़े अक्षर हैं, जबकि दूसरी आइडी में नाम के शुरुआती अक्षर ही बड़े हैं।प्रत्याशियों की हैं दो आईडी

 

 

दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी की एक आईडी में नाम जोस् सिंह गुनसोला है और दूसरी आईडी में सिर्फ जोत सिंह दर्ज है। लिहाजा, इस जानकारी को नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय कार्यालय को भेज दिया गया है। ताकि इन्हें प्रत्याशियों के खर्चों में शामिल किया जा सके।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top