Big breaking :-रुड़की के लंढौरा में फायरिंग: दो भाइयों को गोली मारकर फरार हुए हमलावर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रुड़की के लंढौरा में फायरिंग: दो भाइयों को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

 

रुड़की के लंढौरा में फायरिंग: दो भाइयों को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा कस्बे में गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

एक्सयूवी सवार युवकों ने एक पेंटर और उसके भाई को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना शुक्रवार शाम लक्सर रोड पर हुई, जब 25 वर्षीय ताजिम दुकान के सामने खड़ा था। तभी कार से उतरे युवकों से कहासुनी हुई और उन्होंने फायरिंग कर दी।

ताजिम को गोली लगने के बाद उसका भाई बचाव के लिए दौड़ा तो उसे भी गोली मार दी गई।

पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top