UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-05 हज़ार का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त पेशे से है आर्किटेक्ट ये हैं मामला

 

*05 हज़ार का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

*अभियुक्त पेशे से है आर्किटेक्ट, अभियुक्त द्वारा अपने साथी आर्किटेक्ट के साथ मिलकर एमडीडीए का फर्जी नक्शा बनाकर अपार्टमेंट निर्माण करने के एवज में 40 लाख रू0 की करी थी ठगी*

*अभियुक्त के साथी आर्किटैक्ट को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल।*

 

 

*अभियोग दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त लगातार चल रहा था फरार*

*अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 05 हजार ₹ का ईनाम किया गया था घोषित*

*थाना बसंत विहार*

वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में ईनामी/ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ईनामी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।

जिसके क्रम में थाना बसंत विहार पर गठित टीम द्वारा थाने पर पंजीकृत धोखाधड़ी से संबंधित मु0अ0सं0: 60/24 धारा 420/467/468/471/120 बी आईपीसी में वादी के साथ अपार्टमेंट निर्माण हेतु एमडीडीए से नक्शा पास करने के नाम पर 40 लाख रू0 की ठगी कर वांछित चल रहे 5 हजार रू0 के ईनामी अभियुक्त मोहित पांचाल पुत्र रामकुमार पांचाल निवासी डी 43 यमुना कॉलोनी देहरादून की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिशें दी गयी। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की सहायता एवं मुखबिर की सूचना पर ईनामी वांछित अभियुक्त मोहित पांचाल को छपरौला बदलपुर गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

मोहित पांचाल पुत्र रामकुमार पांचाल निवासी डी 43 यमुना कॉलोनी, थाना कैंट, देहरादून उम्र 31 वर्ष

*पुलिस टीम :-*
(1) उ०नि० दुर्गेश कोठियाल, व०उ०नि० बसंत विहार
(2) उ०नि० सुनील नेगी
(3) हे०कां० डम्बर सिंह
(4) हे०कां० किरण कुमार (एसओजी टीम तकनीकी सहायता)

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top