Big breaking :-चर्चित अशोक चड्ढा हत्या कांड का फरार ईनामी करीब 1 साल से खेल रहा था आंख-मिचौली - News Height
Haridwar /Roorkee News

Big breaking :-चर्चित अशोक चड्ढा हत्या कांड का फरार ईनामी करीब 1 साल से खेल रहा था आंख-मिचौली

SSP हरिद्वार के शॉर्प लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस दिखा रही अपनी कार्यशैली का जौहर

🔅 फरार चल रहे ₹5000-₹5000 के 03 ईनामी दबोचे

🔅 चर्चित अशोक चड्ढा हत्या कांड का फरार ईनामी करीब 1 साल से खेल रहा था आंख-मिचौली

🔅 अन्य 02 ईनामी फैक्ट्री से मशीनी उपकरण चोरी कर हो गए थे गायब

1️⃣ थाना कनखल

बीते वर्ष थाना कनखल क्षेत्रांतर्गत बहु चर्चित अशोक चड्ढा हत्याकांड में हरिद्वार पुलिस द्वारा घटना के महज 04 दिन के भीतर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

लगातार फरार चल रहे एक आरोपी पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000 का ईनाम घोषित किया गया था जिसे कनखल पुलिस द्वारा लगभग 1 वर्ष बाद मृतक से लूटे गए मोबाइल के साथ दबोचा गया।

👉🏻 पकड़ा गया ईनामी-
दीपक उर्फ कोती पुत्र धन सिहं उर्फ इदम सिहं निवासी आर्यनगर लाल मन्दिर को0 ज्वालापुर हाल नि0 हेतमपुर थाना सिडकुल हरिद्वार

2️⃣ थाना झबरेड़ा

पदम इंडस्ट्रीज के मालिक द्वारा 02 नामजद व्यक्तियों व उनके अन्य साथियों के खिलाफ फैक्ट्री से लाखों रुपए के मशीनी उपकरण चोरी के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उक्त दोनों फरार (नामजद) आरोपियों पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 5-5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। ईनामी अभियुक्तो की तलाश में जुटी पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप करीब ₹50000 के स्पेयर पार्टस के साथ दोनो ईनामी/वांछित को संभल उत्तर प्रदेश से दबोचा गया।

👉🏻 पकड़े गए ईनामी-
1- विनीत पुत्र सतीश निवासी मतलबपुर रूडकी हरिद्वार
2- सौराब पुत्र जमशेद निवासी नन्हैडा अनंतपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top