टिहरी के हर्षित जोशी का RIMC में चयन, सात महीने की तैयारी में उत्तराखंड से इकलौती सीट पर बनाई जगह
राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में कुल 36 सीटें होती हैं, जिनमें से उत्तराखंड के लिए केवल एक सीट निर्धारित रहती है। ऐसे में हर्षित का चयन बेहद प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में हुआ है, जो उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।
टिहरी के भिलंगना ब्लॉक स्थित मान्दरा बासर गांव निवासी हर्षित जोशी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हर्षित ने मात्र सात महीने की तैयारी में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आरआईएमसी) की कठिन प्रवेश परीक्षा पास कर ली। इसके साथ ही हर्षित उत्तराखंड के लिए निर्धारित एकमात्र सीट पर चयनित हुए हैं
बता दें कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में कुल 36 सीटें होती हैं, जिनमें से उत्तराखंड के लिए केवल एक सीट निर्धारित रहती है। ऐसे में हर्षित का चयन बेहद प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में हुआ है, जो उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है
हर्षित ने अपनी प्रारंभिक तैयारी सैनिक ग्लोबल अकादमी फरीदाबाद (हरियाणा) से की, जहां उन्होंने सीमित समय में केंद्रित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या के साथ परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने बताया कि देहरादून में उनका इंटरव्यू भी अच्छा रहा। अंतिम चरण में छह बच्चों ने इंटरव्यू दिया, जिनमें से हर्षित का चयन हुआ
विशेष बात यह भी है कि इससे पहले हर्षित का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हो चुका था, लेकिन उन्होंने उच्च लक्ष्य निर्धारित करते हुए आरआईएमसी के लिए तैयारी जारी रखी और अंतत सफलता हासिल की।
हर्षित के परिजन फिलहाल गुमानिवाला ऋषिकेश में रह रहे हैं जबकि पिता सूरत राम जोशी वर्तमान में जापान में एक होटल में कार्यरत हैं। जबकि मां पिंकी जोशी ने बेटे को निरंतर प्रेरित किया और उसकी पढ़ाई में हर संभव सहयोग दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





