Big breaking :-टिहरी जिले मे 13 अगस्त क़ो स्कूल रहेंगे बंद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-टिहरी जिले मे 13 अगस्त क़ो स्कूल रहेंगे बंद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 12 अगस्त, 2025 की सांय 18:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 अगस्त, 2025 को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की (रेड़ अलर्ट) सम्भावना व्यक्त की गयी है। उक्त के मध्यनजर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक 13 अगस्त, 2025 (बुद्धवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग की चेतावनी (रेड अलर्ट) को देखते हुए उपरोक्तानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र दिनांक 13 अगस्त, 2025 (बुद्धवार) को बन्द रहेंगे। आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रधानाचार्य/प्रबन्धक की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top