Big breaking :-टिहरी: चंबा क्षेत्रांतर्गत नेल गांव के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया व्यक्ति का शव बरामद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-टिहरी: चंबा क्षेत्रांतर्गत नेल गांव के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया व्यक्ति का शव बरामद

*जनपद टिहरी: चंबा क्षेत्रांतर्गत नेल गांव के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया व्यक्ति का शव बरामद*

आज दिनांक 17 मई 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना चंबा क्षेत्रांतर्गत नेल गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट कोटी कॉलोनी से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन (ऑल्टो कार) नेल गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 01 किलोमीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के शव को कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक का नाम*
अजय रावत पुत्र श्री कुंदन सिंह, उम्र 48 वर्ष निवासी दिखोल गांव चंबा टिहरी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top