Big breaking :-टिहरी- अटाली गंगा के पास नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही सर्चिंग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-टिहरी- अटाली गंगा के पास नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही सर्चिंग

 

जनपद टिहरी- अटाली गंगा के पास नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही सर्चिंग।*

आज दिनाँक 05 नवंबर 2024 को पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा प्रातः SDRF को सूचित किया गया कि सींघटाली के पास एक कार (इनोवा क्रिस्टा) सवार व्यक्ति कार सहित रात्रि से लापता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से SI हेमंत डुंगरियाल के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त घटना में एक व्यक्ति रात्रि में अपने वाहन को लेकर ऋषिकेश की ओर आ रहा था, व्यक्ति द्वारा रात 01 बजे अपने घर पर बात की गई, उसके बाद व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पाया।

आज सुबह SDRF टीम को सर्चिंग के दौरान अटाली गंगा के पास वाहन गिरने के निशान मिले। टीम द्वारा नदी में तलाश किया गया जहाँ वाहन नदी में दिखाई दे गया। सुरक्षा के दृष्टिगत ढालवाला से SDRF की अन्य डीप डाइविंग टीम को मौके पर बुलाया गया। SDRF डाइविंग टीम द्वारा गाड़ी के अंदर व आसपास सर्चिंग की गई जहाँ उक्त चालक का पता नही चल पाया। SDRF टीम द्वारा अन्य संभावित स्थानों पर सर्च किया जा रहा है।

*लापता व्यक्ति का विवरण:-* अंकित चमोली पुत्र श्री अरविंद सिंह, उम्र- 32 वर्ष, निवासी- नत्थनपुर, देहरादून।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top