UTTAR PRADESH

Big breaking :-टीम योगी का अहम चेहरा मनोज कुमार ने संभाला यूपी के नए मुख्य सचिव का पदभार, पहले से जुड़ी हैं कई उपलब्धियां

टीम योगी का अहम चेहरा मनोज कुमार ने संभाला यूपी के नए मुख्य सचिव का पदभार, पहले से जुड़ी हैं कई उपलब्धियां

 

मनोज कुमार सिंह ने रविवार को दुर्गा शंकर मिश्रा की जगह यूपी के नए मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्य भार ग्रहण करने से कुछ घंटे पहले ही मनोज कुमार के नाम का ऐलान किया गया था।

 

 

टीएम योगी का अहम चेहरा मनोज कुमार सिंह की गिनती ‘परफॉर्मर’ के रूप में होती है। सीएम योगी के मंत्री ‘डिलीवरी ऑन टाइम’ के मंत्र को मनोज कुमार ने एक तरह से आत्मसात किया है। मनोज कुमार ‘कुंभ से लेकर कोविड’ और ‘एग्रीकल्चर से लेकर इंडस्ट्री’ तक योगी के विजन को साकार किया है। 2019 कुंभ में नोडल अधिकारी बनाए गए थे।

 

 

वर्तमान में प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसे नीतिगत विषयों से जुड़े दो अति महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निर्वहन कर रहे मनोज कुमार सिंह अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, खाद्य प्रसंस्करण, यूपीडा और उपशा के चेयरमैन तथा पिकप अध्यक्ष जैसे प्रदेश के विकास को गति देने वाले अति वरिष्ठ पदों की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। कोविड काल में पहले टीम 11 और फिर टीम 9 में शामिल मनोज कुमार सिंह ने गांवों में कोविड प्रसार को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 

 

 

2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले ब्यूरोक्रेसी में कुछ ऐसे अधिकारियों को चिन्हित किया, जिनमें अनुभव और दक्षता तो हो ही। सत्यनिष्ठा के साथ-साथ कार्य करने के प्रति जीवटता और जुझारूपन भी हो। ऐसे अफसरों की एक टीम बनाई। कड़ी परीक्षा के बाद बनी इसी ‘टीम योगी’ के अहम सदस्य मनोज कुमार सिंह भी हैं।

<

1988 बैच के IAS अधिकारी मनोज कुमार सिंह की पहचान ‘परफॉर्मर’ की रही है। सीनियर मोस्ट अधिकारी के रूप में अनुभव, दक्षता, कर्तव्यपरायणता, डिलिवरी देने की क्षमता, कॉम्पिटेंसी के साथ मनोज कुमार सिंह ने ब्यूरोक्रेसी में प्रतिष्ठित नाम कमाया है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अब तक के कार्यकाल में मनोज कुमार सिंह पर लगातार भरोसा जताया है।

 

 

 

बीसी सखी को किया साकार

बैंकिंग एट योर डोर की परिकल्पना को साकार करने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘बीसी सखी’ योजना आज पूरे देश में मॉडल के रूप में स्वीकारी जा रही है। इसकी रूपरेखा तैयार करने से लेकर क्रियान्वयन तक मनोज कुमार सिंह का बड़ा योगदान है। यह एक योजना महिला स्वावलम्बन और वित्तीय समावेशन का अद्भुत उदाहरण बन कर राष्ट्रीय पटल पर प्रशंसा पा रही है।

 

 

 

2019 के दिव्य-भव्य कुंभ को ग्लोबल इवेंट बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों को सफल बनाने में मनोज कुमार सिंह की बड़ी भूमिका है। बतौर नोडल अधिकारी कुंभ-2019 से जुड़ी हर एक तैयारी, इन्हीं के नेतृत्व में क्रियान्वित हुई। अब इस बार मुख्य सचिव के रूप में महाकुंभ 2025 के सफलतापूर्वक आयोजन में इन्हीं अनुभवों का लाभ मिलेगा। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज के रूप में मनोज कुमार सिंह ने सीएम योगी के मिशन को धरातल पर उतारा। आज उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपद खुले में शौच से मुक्त घोषित हैं और सबसे ज्यादा शौचालय उत्तर प्रदेश में बनाये गए तो इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका इन्हीं की है।

 

 

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के हर चरण में नेतृत्वकर्ता रहे 40 लाख करोड़ से अधिक का निवेश उत्तर प्रदेश में लाने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के हर चरण में मनोज कुमार सिंह नेतृत्वकर्ता की भूमिका में रहे। GIS से पहले सीएम योगी का संदेश लेकर विभिन्न देशों में गई ‘टीम यूपी’ में मनोज कुमार सिंह प्रमुखता से शामिल थे, तो GIS मुख्य समारोह के आयोजन में भी आपकी प्रभावी भूमिका रही। फरवरी 2024 में जब 10 लाख करोड़ रुपयों की परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए GBC-4 आयोजित हुआ, तब आप अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के रूप में पूरे आयोजन के सूत्रधार रहे। महिला स्वयं सहायता समूहों के विस्तार के साथ-साथ ‘टेक होम राशन’ जैसी बाल विकास की योजना के शुचितापूर्ण क्रियान्वयन में भी मनोज कुमार सिंह ने बड़ी भूमिका निभाई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top