टनकपुर का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, कार्तिक सिंह ज्याला के कंधों पर सजे सितारे
खटीमा के नायकगोठ, टनकपुर निवासी कार्तिक सिंह ज्याला भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी की पासिंग आउट परेड में उनके कंधों पर सितारे सजाए गए
नायकगोठ, टनकपुर निवासी कार्तिक सिंह ज्याला भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में पासिंग आउट परेड हुई। इस परेड में उनके कंधों पर सितारे सजाए गए।
कार्तिक ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेंगलुरु से की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री प्राप्त की। पासिंग आउट परेड में पिता रमेश सिंह ज्याला और माता बबीता ज्याला भी उपस्थित थे। कार्तिक ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उनके पिता सेना की एएमसी शाखा में सूबेदार हैं। उनकी माता दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





