सुमन क्यारी के पास सेब से भरा पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा, चार लोग थे सवार
सेब लेकर मोरी से विकासनगर जा रहा था। सुबह करीब छह बजे वाहन हादसे का शिकार हो गया।
उत्तराखंड में टिहरी जिले के जौनपुर ब्लाक के नैनबाग क्षेत्र में सुमन क्यारी के समीप सेब से भरा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वहीं, एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर विकासनगर के लिए रेफर कर दिया है।
कैंपटी थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। सेब लेकर पिकअप वाहन उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से विकासनगर की तरफ जा रहा था। वाहन सुमन क्यारी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे यमुना नदी किनारे जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे उन्हें रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -
