Big breaking :-गन्ना मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, चीनी मिलो को लेकर दिए ये निर्देश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गन्ना मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, चीनी मिलो को लेकर दिए ये निर्देश

आज देहरादून सचिवालय में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ चीनी मिलों के आगामी पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य, कौशल विकास एवं सेवायोजन, प्रोटोकॉल मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें वित्त्त सचिव दिलीप जावलकर, सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विजय यादव, गन्ना आयुक्त के साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय मंत्री ने , चीनी मिलों का आधुनिकीकरण करने , चीनी और अन्य उत्पादों का निर्माण गुणवत्तायुक्त करने , मिलों में अतिरिक्त कुशल एवं अनुभवी कार्मिकों को भर्ती करने और गन्ना किसानों का बकाया भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समीक्षा बैठक में चीनी मिलों में कार्यरत कर्मचारियों एंव मृतक आश्रितों की़ समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश मंत्री श्री बहुगुणा ने जारी किए।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top