Big breaking :-ड्यूटी के दौरान वाहनों की जांच कर रहे वन बीट सहायक से मारपीट, वर्दी फाड़ी, दो पर मुकदमा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ड्यूटी के दौरान वाहनों की जांच कर रहे वन बीट सहायक से मारपीट, वर्दी फाड़ी, दो पर मुकदमा

ड्यूटी के दौरान वाहनों की जांच कर रहे वन बीट सहायक से मारपीट, वर्दी फाड़ी, दो पर मुकदमा

कार सहारनपुर की ओर से आई। बीट सहायक ने टॉर्च से इशारा कर कार को रोक कर चालक का नाम पूछा। पीछे से आ रही एक दूसरी कार ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद विवाद शुरू हुआ।

उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश राज्य सीमा दर्रारीट बैरियर पर वाहनों की जांच कर रहे वन विभाग के बीट सहायक के साथ दो कार सवारों ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी इकराम और शाहरुख के खिलाफ मारपीट, आपराधिक धमकी, लोक सेवक को उसके कार्यों से विरत कर मारपीट करना आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सभावाला क्षेत्र के माजरी निवासी राशिद कोतवाली आए। उन्होंने बताया कि वह वन विभाग में बीट सहायक हैं। सोमवार रात को 11 बजे वह दर्रारीट बैरियर पर ड्यूटी कर रहे थे। उनके साथ पुलिस सिपाही कुलदीप और नरेश पंवार भी थे। तीनों संयुक्त ड्यूटी में वाहनों की जांच कर रहे थे

रात करीब 11 बजे एक कार सहारनपुर की ओर से आई। उन्होेंने टॉर्च से इशारा कर कार को रोक कर चालक का नाम पूछा। पीछे से आ रही एक दूसरी कार ने खड़ी कार (जिसके चालक से पूछताछ कर रहे थे) को टक्कर मार दी। उन्होंने कार चालक से बोला कि वह कार ढंग से क्यों नहीं चला रहा है।

उसके बाद कार में सवार दो लोग उनके साथ गालीगलौज करने लगे। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वर्दी उतारने की धमकी दी। दोनों उनपर टूट पड़े और उन्हें धक्का देते हुए नीचे गिरा दिया। उनके साथ मारपीट करने लगे, जिससे उनके मुंह, हाथ, पैर और कान में काफी चोटें आई।

मारपीट में उनकी वर्दी फट गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया। दोनों अपना नाम इकराम और शाहरुख बता रहे थे। दोनों ने कार को बीच सड़क पर रोक कर सार्वजनिक मार्ग को बाधित करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top