UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-जोशीमठ भू-धंसाव -एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड परियोजना में निर्माण कार्यों पर लगी रोक, व्यापारियों ने लगाया चक्का जाम

 

जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने बीआरओ के अन्तर्गत निर्मित हेलंग वाई पास निर्माण कार्य तथा एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के अन्तर्गत निर्माण कार्यो पर अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

जोशीमठ मे लगातार हो रहे भूधसाव को देखते हुए जोशीमठ की जनता ने अपने राष्ट्रीय राजमार्ग मे चक्काजाम लगा कर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

बता दे कि जोशीमठ मे लगातार भूधसाव होने के चलते लोगो के मकानों मे दरार आने से लोग डर के साये मे जीने को मजबूर है।

 

आक्रोशित लोगों ने टीसीपी के पास चक्काजाम कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभावितों की सभी मांगे पूरी की जाय। जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नही करती है. तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। और जब तक प्रशासन से सकारात्मक जबाब लिखित रूप से नही मिलता है। तब तक चक्काजाम जारी रहेगा।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top