Big breaking :-स्कूल में हुई चोरी की घटना दून पुलिस ने किया खुलासा,घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को शत प्रतिशत माल के साथ किया गिरफ़्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-स्कूल में हुई चोरी की घटना दून पुलिस ने किया खुलासा,घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को शत प्रतिशत माल के साथ किया गिरफ़्तार

 

*स्कूल में हुई चोरी की घटना दून पुलिस ने किया खुलासा,*

*घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को शत प्रतिशत माल के साथ किया गिरफ़्तार*

*थाना नेहरू कॉलोनी*

दिनांक 18.12.23 को वादिनी श्रीमती शालिनी रावत द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके मोनाल इंटरनेशनल स्कूल मोथरोवाला में दिनांक 18.12.23 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल से एक स्पीकर, मॉनिटर ,माउस, की-बोर्ड,कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर,टीवी चोरी कर ले गए हैं वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर *मु0 अ0 स0. 473/23 धारा 380 ipc* का अभियोग पंजिकृत किया गया

दिनांक 20.12.23 को अभियुक्तगण सुरेश तथा सरवन को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ दून यूनिवर्सिटी रोड सिवार प्लांट के पास से गिरफ़्तार किया गया

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*-

1- सुरेश उर्फ ​​झुनझुन पुत्र रामदुलारे निवासी सैनिक कॉलोनी लेन न0 2 मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उमर 27 वर्ष;

2-सरवन पुत्र सुखदेव निवासी सैनिक कॉलोनी लेन न0 2 मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उमर 20 वर्ष

*पुलिस टीम*
1.उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह थाना
2.हेड कांस्टेबल विद्यासागर
3.कां0 विवेक राठी
4.कानि0 हेमन्ती

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top