Big breaking :-प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित पुराने नौलों, गाड़- गधेरों जोकि सुखने की कगार पर हैं साथ ही पर्यावरण व जलवायु के संरक्षण का दायित्व हम सबका है और प्रदेश सरकार इस दिशा में गम्भीरता और प्रभावी रूप से कार्य कर रही है।

मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्वतीय क्षेत्रों में पेड़-पौधे लगाने पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रयास से पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित पुराने नौलों का भी संवर्धन भी हो पायेगा जिससे पानी के सा्रेत भी रीचार्ज हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीवन भी बचेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में पेड़ अधिक से अधिक लगाने साथ ही पानी को कैसे संरक्षित किया जाए इस दिशा में प्रदेश सरकार ठोस कदम उठा रही है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी पर्यावरण नियमों का उलंघन न हो इसके लिए निगरानी व्यवस्था की जाय तथा नियमों का उलंघन करने वालों पर ससमय उचित कार्यवाही की जाय।

इस अवसर पर सचिव पर्यावरण आर के सुधांशु, अपर सचिव पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव कल्याणी तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top