UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :- ACS आनंद वर्धन की अध्यक्षता में हुई राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी के साथ बैठक, राज्य कर्मचारियों की इन समस्याओं पर हुई चर्चा

 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरूण पाण्डे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य कर्मियों की समस्याओं के निराकरण हेतु परिषद द्वारा दिनांक 06-10-2023 को मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन को प्रेषित ज्ञापन मे उल्लिखित समस्याओ के निराकरण हेतू आज दिनांक 21-11-2023 को श्री आनंद वर्धन, अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता मे परिषद के पदाधिकारियो के साथ ही शासन के अधिकारीगणो की एक बैठक आयोजित की गयी।

 

 

बैठक मंे विभिन्न लम्बित प्रकरणों के निराकरण हेतु विचार -विमर्श के उपरान्त निम्नानुसार निर्णय किया गया-
1. ए0सी0पी0 के अन्तर्गत 10, 16 एंव 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान दिये जाने हेतु विभिन्न विभागों में तीन पदोन्नति न प्राप्त कर सकने वाले कार्मिकों का संवर्गवार आंकडा वित विभाग के पास एकत्र हो चुका है। तद्नुसार उक्त सुविधा को पूर्व की भॉति बहाल किया जाय।

 

 

निर्णय- तीन दिन की समय सीमा के अन्तर्गत समस्त विभागाध्यक्षों की बैठक कर पात्र कार्मिकों की सूचना एकत्र की जाय एंव 15 दिन के अन्तर्गत पुनः परिषद के साथ बैठक आयोजित कर निर्णय किया जाय।
2. वेतन समिति के सम्मुख विभिन्न संवर्गों की वेतन विंसगति दूर किये जाने हेतु मजबूत पैरवी की गयी साथ ही दिनंाक 12.08.2022 की वार्ता में वेतन समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाय।

 

 

 

निर्णय- शीघ्र ही वित्त विभाग आन्तरिक बैठक आयोजित कर वेतन विसंगति की रिपोर्ट मा0 मंत्रीमण्डल के सम्मुख प्रस्तुत करेगा।
3. पदोन्नति में शिथलीकरण की व्यवस्था को पूर्व की भॉति बहाल किया जाय ।
निर्णय- पदोन्नति में शिथलीकरण की व्यवस्था को पूर्व की भॉति बहाल करने हेतु प्रस्ताव पूर्व में बनी सहमति के आधार पर मा0 मंत्रीमण्डल के सम्मुख प्रस्तुत किया जाय।
4. गोल्डन कार्ड के अन्तर्गत ओ0पी0डी0 में जनऔषधि केन्द्रों से कैशलैश दवा एंव सुपर स्पेश्लिस्ट पंजीकृत चिकित्सालयों में कैशलैश जांच किया जाय।

 

 

 

निर्णय- गोल्डन कार्ड के अन्तर्गत ओ0पी0डी0 में जनऔषधि केन्द्रों से कैशलैश दवा दिये जाने का निर्णय कर लिया गया है एंव परीक्षण सी0जी0एच0एस0 की दरों पर किये जाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। पेंशर्स को अन्तिम बार विकल्प दिये जाने पर विचार किया जायेगा।
5. विभिन्न विभागीय सघों द्वारा की गयी मांग पर विभिन्न घटक संघों की शासनस्तर पर वार्ता अयोजित की जाय । साथ ही जनपद, मण्डल एवं शासन के स्तर पर कार्मिक संगठनों के साथ बैठक हेतु कार्मिक सचिव द्वारा जारी किये गये निर्देश के अनुसार बैठकें आयोजित की जाय।
निर्णय- समस्त विभागाध्यक्षों एंव सचिवों से इस सम्बन्ध में अनुपालन आख्या कार्मिक विभाग द्वारा प्राप्त किये जाने के निर्देश दिये गये।
6. राजकीय कार्य हेतु यात्रा में भारत सरकार की भांति 5400 ग्रेड पे प्राप्त कर रहे कार्मिकों को हवाई यात्रा की सुविधा अनुमन्य की जाय। साथ ही यात्रा अवकाश सुविधा (एल0टी0सी0) में अधिकतम 15 दिन अथवा वास्तविक यात्रा के आधार पर अवकाश की व्यवस्था की जाय।
निर्णय- उक्त के सम्बन्ध में वित्त विभाग को तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये

 

 

7. वाहन भत्ता प्रतिमाह 1200 रू0 से बढाकर 2500 रू0 किया जाय तथा विभिन्न विभागों में वाहन भत्ते हेतु विभागाध्यक्ष के स्तर से अनुमन्यता का निर्णय किया जाय।
निर्णय- उक्त के सम्बन्ध में वित्त विभाग को तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये
8. विभिन्न विभागों में पदोन्नति सेवा नियमावली एंव पुर्नगठन हेतु मुख्य सचिव के स्तर पर बैठक आयोजित की जाय।
निर्णय- इस सम्बन्ध में सम्बन्घित विभागों की सूची मांगी गयी है जिससे तदनुसार अग्रेत्तर सम्पन्न की जाय।
9. समस्त निगम/निकाय/विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/अशासकीय विद्यालय सहित अन्य समान प्रकृति के कार्मिको को राज्य कर्मियों की भांति समस्त सुविधाएं अनुमन्य करने का निर्णय शासन स्तर पर किया जाय।
निर्णय- मंहगाई भत्ता का शासनादेश जारी करते समय सहमति के आधार पर शासनादेश में प्रशासकीय विभाग को वित्त विभाग के माध्यम से शासन को प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने सम्बधी आदेश निर्गत किया जायेगा।
10. समस्त वर्दीधारियों को पुलिस कर्मियो ंकी भांति सुविधाए अनुमन्य की जाय।
निर्णय- समस्त प्रभावित विभागों के कार्मिकों के लिये तत्काल शासनादेश जारी करने के निर्देश दिये गये
11. एन0पी0एस0 के स्थान पर अन्य राज्यो यथा झारखण्ड, छतीसगढ व राजस्थान की भांति पुरानी पेशन व्यवस्था लागू की जाय।
निर्णय- कार्मिक संगठनों के साथ वर्कशाप आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
12. विभिन्न विभागों में एकलपदों की पदोन्नति हेतु ढॉचा पुनर्गठन किया जाय।
निर्णय- सम्बन्घित विभागों की एक बैठक पृथक से आयोजित कर निर्णय किये जाने के निर्देश दिये गये।
13. आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों की सेवा बरकरार रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया जाय।
निर्णय- विभागों को आवश्यकता के अनुसार पद सृजित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने पर शासन द्वारा निर्णय लिया जायेगा।
14. दिब्यांग कार्मिकों के लिये स्थानान्तरण एक्ट में 40 प्रतिशत अथवा 40 प्रतिशत से अधिक का अंकन किया जाय।
निर्णय- उक्त के सम्बघं में कल शासनादेश जारी किया जायेगा।
15. राजधानी के विभागीय निदेशालयों एवं आयुक्त कार्याेलयों में भी सचिवालय की भॉति 05 दिवसीय कार्यालय दिवस लागू किया जाय।
निर्णय- परीक्षणोंपरान्त निर्णय करने का निर्णय किया गया।
16. दिनांक 30 जून एवं 31 दिसम्बर को सेवा निवृत्त होने वाले कार्मिकों को वेतनवृद्वि का लाभ दिया जाय।
निर्णय- तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।
17. पंचायत कर्मियों के रूके हुए वेतन का भुगतान तत्काल किया जाय।
निर्णय- मा0 मंत्रीमण्डल की आगामी बैठक में निर्णय कराये जाने का आश्वासन दिया गया।
18. भण्डार कर्मियों की दीर्घकाल से लम्बित समस्याओं के निराकरण हेतु पृथक से बैठक का आयोजन किया जाय।
निर्णय- पृथक से बैठक कर निराकरण करने का निर्णय किया गया।
19. मत्स्य विभाग के कार्मिकों की पूर्व में लोक सेवा आयोग द्वारा की गयी डी0पी0सी0 के निर्णय के अनुसार पदोन्नति प्रदान की जाय।
निर्णय- नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया गया
20. खाद्य एंव आपूर्ति विभाग की सेवाओं को आवश्यक सेवा घोषित किया जाय एवं पदोन्नति के पदों को कम किये जाने पर रोक लगायी जाय
निर्णय- सकारात्मक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गया है।
21. केन्द्र सरकार की भांति बढे हुए मंहगाई भत्ते की दर को बढाया जाय
निर्णय- पत्रावली उच्च स्तर पर विचाराधीन है शीघ्र ही आदेश निर्गत किये जाने का आश्वासन दिया गया है।
22. समाज कल्याण विभाग में रिक्त पदांे पर तत्काल पदोन्नति की जाय
निर्णय- तत्काल कार्यवाही हेतु कार्मिक विभाग को निर्देशित किया गया
23. विभिन्न विभागों यथा- वन विभाग, कौशल विकास आदि में पूर्व में किये गये निर्णयों के अनुसार शतप्रतिशत पदोन्नति के स्थान पर पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लायगी जाय
निर्णय – सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

आज की बैठक मंे श्री आनन्द वर्धन अपर मुख्य सचिव वित्त, श्री शेलेश बगोली, सचिव कार्मिक, श्री दिलीप जावलकर, सचिव, वित्त, श्री गंगा प्रसाद, अपर सचिव वित्त, श्री ललित मोहन रयाल, अपर सचिव कार्मिक , डा0 राजेन्द्र टोलिया, निदेशक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, आदि शासन के अधिकारियों के साथ ही परिषद के प्रदेश अध्यक्ष, श्री अरूण पांडे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गिरजेश काण्डपाल, परिषद के संरक्षक चौधरी ओमबीर सिहं, प्रदेश उपाध्यक्षगण श्री जगमोहन सिहं नेगी, श्री देवेन्द्र अस्वाल, श्री सुनील देवली, श्री पूरन सिहं नयाल, श्री लक्ष्मण सिहं रावत आदि कर्मचारी नेता शामिल थे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top