Big breaking :-राज्य कर्मचारियों को मिलने जा रही DA की सौगात, मिल गई मंजूरी, औपचारिक आदेश जल्द होगा जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-राज्य कर्मचारियों को मिलने जा रही DA की सौगात, मिल गई मंजूरी, औपचारिक आदेश जल्द होगा जारी

प्रमोशन-तबादलों में राहत के बाद अब सरकार ने दीवाली से पहले कर्मचारियों की दो और मांगें मान ली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार शाम ढाई लाख से ज्यादा शिक्षकों-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) तीन प्रतिशत बढ़ाने व बोनस देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी। अब इसका औपचारिक शासनादेश होना भर बाकी है।

बोनस का लाभ केवल 4800 ग्रेडपे तक वाले कार्मिकों को ही मिलेगा। इसके तहत अधिकतम सात हजार रुपये मिलेंगे। दैनिक वेतनभोगी व कैजुअल श्रेणी के कर्मियों को कुछ शर्त के साथ अधिकतम 1200 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे। मालूम हो धामी कैबिनेट, बीते रोज कर्मचारियों के प्रमोशन के मानक शिथिल करने, आंगनबाड़ी का प्रमोशन

कोटा बढ़ाने और स्वास्थ्य विभाग में तबादलों में राहत देने का फैसला कर चुकी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top