Big breaking :-अवैध मदरसों के संबंध में राज्य बाल आयोग ने की बैठक, शिक्षा विभाग से मांगी जांच रिपोर्ट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अवैध मदरसों के संबंध में राज्य बाल आयोग ने की बैठक, शिक्षा विभाग से मांगी जांच रिपोर्ट

अवैध मदरसों के संबंध में राज्य बाल आयोग ने की बैठक, शिक्षा विभाग से मांगी जांच रिपोर्ट

अवैध मदरसों के संबंध में राज्य बाल आयोग ने शिक्षा विभाग से जांच रिपोर्ट मांगी है।

अवैध मदरसों के संबंध में राज्य बाल आयोग संज्ञान लिया है। आयोग की बैठक में अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा, शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई एक्ट) को लेकर शिक्षा विभाग और मदरसा शिक्षा परिषद आपस में बैठक कर एक्ट के प्रावधानों पर चर्चा करें, क्योंकि मदरसों में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर शिक्षण कार्यों के चलते भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

कहा, जिन मदरसों में धर्म की शिक्षा के अतिरिक्त शिक्षण कार्य कराया जा रहा, उन पर शिक्षा विभाग से जांच रिपोर्ट तलब की है। बैठक में उप रजिस्ट्रार की अनुपस्थिति पर आयोग अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। इस दौरान एक शिक्षाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग से एक मदरसा और मदरसा शिक्षा परिषद से 11 मदरसों को मान्यता प्राप्त है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top