Big breaking :-भाजपा में चलना शुरू हुआ अनुशासन का डंडा, BJP नेताओं क़ो दे डाली प्रदेश अध्यक्ष ने नसीहत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भाजपा में चलना शुरू हुआ अनुशासन का डंडा, BJP नेताओं क़ो दे डाली प्रदेश अध्यक्ष ने नसीहत

 

भाजपा में चलना शुरू हुआ अनुशासन का डंडा

कुछ दिनों से भाजपा के कुछ विधायकों की नाराजगी सोशल मीडिया और बयानों के माध्यम से सामने आ रही है, जिस पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि किसी को भी पार्टी प्लेटफार्म से बाहर बयानबाजी की अनुमति नहीं है।

उन्होंने साफ किया कि संगठन से जुड़े विषयों पर विधायक और दायित्वधारी सीधे प्रदेश अध्यक्ष से और सरकार से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बात करें। सोशल मीडिया या समाचार पत्रों में इस तरह के बयान अनुशासनहीनता की श्रेणी में आते हैं और इस पर पार्टी बहुत सख्त रुख अपनाएगी।

भट्ट ने बताया कि इस मामले को लेकर विधायक अरविंद पांडे और बिशन सिंह चुफाल से बात की गई है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि सभी मुद्दे पार्टी मंच पर ही उठाए जाएं, न कि बाहर बयानबाजी के जरिए।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top