Big breaking :-प्रेमनगर क्षेत्र में मारपीट की घटना में छात्र की मृत्यु के प्रकरण में एसएसपी दून ने फरार अभियुक्तों पर किया ईनाम घोषित - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रेमनगर क्षेत्र में मारपीट की घटना में छात्र की मृत्यु के प्रकरण में एसएसपी दून ने फरार अभियुक्तों पर किया ईनाम घोषित

 

*थाना प्रेमनगर*

*प्रेमनगर क्षेत्र में मारपीट की घटना में छात्र की मृत्यु के प्रकरण में एसएसपी दून ने फरार अभियुक्तों पर किया ईनाम घोषित*

*प्रकरण में फरार चल रहे 07 अभियुक्तो पर 25-25 हज़ार का ईनाम किया घोषित*

*पुलिस द्वारा सभी सातों अभियुक्तो के मा० न्यायालय से प्राप्त किये गैर जमानती वारंट*

*अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दी जा रही दबिशें*

*प्रकरण में शामिल 04 अभियुक्तो को पूर्व में पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार*


दिनांक 23/03/2026 की रात्रि में केहरी गांव, प्रेमनगर में छात्रों के 02 पक्षों के मध्य हुए विवाद व आपसी मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक दिव्यांशु जाटराना की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई थी, घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अंतर्गत धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ तथा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से घटना में शामिल 07 अन्य अभियुक्तो के नाम प्रकाश में आये, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है। अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर पुलिस द्वारा सभी सातों अभियुक्तों के विरुद्ध मा० न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए गए हैं, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी सातों वांछित अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है।

*नाम पता वांछित ईनामी अभियुक्त :-*

1- ऋतिक राज पुत्र श्याम सिंह निवासी नोतन भटवालिया, थाना संग्रामपुर, ईस्ट चंपारण बिहार हाल निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
2- शांतनु कुमार पुत्र प्रभात कुमार निवासी राधोपुर, पोस्ट पट्टी निकट शिव मंदिर रानी तालाब, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी- 73 केहरी गांव निकट प्राइमरी स्कूल, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
3- उज्जवल सिंह पुत्र तनु कुमार निवासी तिसखोरा, थाना नौबतपुर, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी- केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
4- अंकुर पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी महल्दीचक सोनपर, जिला गोपालपुर, बिहार, हाल निवासी – सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
5- आदित्यराज पुत्र प्रभात निवासी राघवपर, थाना विक्रम, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी – महिमा एनक्लेव, केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
6- विनीत राज पुत्र दिनेश सिंह निवासी अमा, थाना करीसाठ, जिला भोजपुर, बिहार हाल निवासी- केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
7- प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह निवासी हनुमान नगर न्यू एरिया, जिला नवादा, बिहार, हाल निवासी- सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top