Big breaking :-SSP देहरादून बोले बेरोजगार संघ के आंदोलन में बाहरी और असामाजिक तत्व आ गए थे, हो रहें चिन्हित जल्द कार्यवाई सुनिए SSP क्या बोले - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-SSP देहरादून बोले बेरोजगार संघ के आंदोलन में बाहरी और असामाजिक तत्व आ गए थे, हो रहें चिन्हित जल्द कार्यवाई सुनिए SSP क्या बोले

 

आज देहरादून में गांधी पार्क के सामने बेरोजगार संघ के बैनर तले विभिन्न मुद्दों को लेकर युवा एकत्र थे। इसमें कुछ बाहरी तत्व, अराजक तत्व आ गए थे, उन्होंने माहौल को खराब करने का प्रयास किया । पहले घंटाघर और फिर गांधी पार्क के सामने भी पुलिस के ऊपर पथराव किया गया, आसपास दुकानों, सरकारी वाहनों को नुकसान पहुँचाया गया।

 

पुलिस के कई अधिकारी कर्मचारी इसमें घायल हैं, चोट लगी है। कुछ मजिस्ट्रेट को भी चोट लगी है और इन सबके चलते बेहद हल्का फुल्का बल प्रयोग किया गया है। जो ये बाहरी अराजक तत्वों की हम पहचान कर रहे हैं, ये कौन कौन हैं, वीडियोग्राफी हमारे पास है, चिन्हित कर रहे हैं। परिस्थितियों के अनूरूप जो भी विधिक कार्रवाई की जा सकती है वो हम कर रहे हैं।

दिलीप सिंह कुंवर, डीआईजी/एसएसपी, देहरादून।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top