Big breaking :-श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोग

श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोग

जब बस श्रीनगर कर्णप्रयाग बस अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकी, तो ज्योति शौचालय गई। थोड़ी ही देर में वहां से महिला के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं।

ऋषिकेश में श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में आज सुबह एक महिला ने शिशु को जन्म दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार और आस-पास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

महिला ज्योति थापा (21) पत्नी मनीष थापा नेपाली मूल के परिवार से है। यह परिवार कर्णप्रयाग के ब्राडी सेन क्षेत्र में मजदूरी करता है। महिला परिवार के साथ आज हिमाचल की ओर काम के सिलसिले में यात्रा के लिए निकली थी। बस श्रीनगर कर्णप्रयाग बस अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकी, तो ज्योति शौचालय गई। थोड़ी ही देर में वहां से महिला के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईएसबीटी में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत सहायता पहुंचाई।

 

चिकित्सक और फार्मासिस्ट की टीम के अन्य सदस्यों की सूझबूझ व त्वरित कार्रवाई से जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई जा सकी। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को स्थिर बताया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top