Big breaking :-यहाँ रिहायशी इलाके में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ रिहायशी इलाके में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप

– रिहायशी इलाके में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप

 

रूड़की के थाना पिरान कलियर क्षेत्र में भगवानपुर रोड पर वी-मार्ट कंपनी के सामने एक कॉलोनी में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर पकड़ लिया और बाणगंगा में छोड़ दिया।

आपको बता दें कि आज भगवानपुर रोड पर वी- मार्ट कंपनी के सामने सड़क किनारे एक कॉलोनी में कुछ लोग काम कर रहे थे। इस बीच उन्हें दीवार के पास एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर पकड़ लिया और उसे बाणगंगा में छोड़ दिया है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top