Big breaking :-स्पाइसजेट ने ढाई साल बाद देहरादून एयरपोर्ट पर फिर शुरू की उड़ानें, बंगलुरु से पहली फ्लाइट पहुंची - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-स्पाइसजेट ने ढाई साल बाद देहरादून एयरपोर्ट पर फिर शुरू की उड़ानें, बंगलुरु से पहली फ्लाइट पहुंची

स्पाइसजेट ने ढाई साल बाद देहरादून एयरपोर्ट पर फिर शुरू की उड़ानें, बंगलुरु से पहली फ्लाइट पहुंची

देहरादून एयरपोर्ट पर करीब ढाई साल बाद विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने वापसी करते हुए अपनी फ्लाइट को उतारा। पहली फ्लाइट बेंगलुरु से देहरादून एयरपोर्ट पहुंची।

देहरादून एयरपोर्ट पर करीब ढाई साल बाद विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने वापसी करते हुए अपनी फ्लाइट को उतारा। पहली फ्लाइट बंगलूरू से हवाई यात्रियों को लेकर सुबह 7: 53 पर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरी। स्पाइसजेट ने रविवार से देहरादून एयरपोर्ट पर देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए अपनी उड़ानों को शुरू कर दिया है। जिस कारण पहली फ्लाइट बेंगलुरु से देहरादून एयरपोर्ट पहुंची

वहीं एयर इंडिया ने भी अपनी एक सुबह की फ्लाइट को मुंबई के लिए शुरू कर दिया है। यह उड़ान रविवार सुबह सात बजे मुंबई से देहरादून पहुंची। समर सीजन को देखते हुए कई दूसरी कंपनियों ने भी अपनी फ्लाइट की संख्या में इजाफा किया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top