Big breaking :-यहाँ चौकी की बैरक में सिपाही ने कर दिया कांड, SSP ने कर दिया सस्पेंड - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ चौकी की बैरक में सिपाही ने कर दिया कांड, SSP ने कर दिया सस्पेंड

उधमसिंहनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है बता दें की पतरामपुर चौकी की बैरक में बाहरी लोगों को बुलाकर शराब पार्टी करने के बाद शराब के नशे में लोगों से उलझना और धक्का मुक्की करने के मामले में एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है बता दें की एसएसपी ने शराब के नशे में पाए गए एक सिपाही सचिन कुमार को सस्पेंड किया है।

 

 

जसपुर कोतवाली के पतरामपुर चौकी की बैरक में बाहरी लोगों को बुलाकर शराब पार्टी करने के बाद शराब के नशे में लोगों से उलझना और धक्का मुक्की करने के मामले में एसएसपी ने कड़ा संज्ञान लिया है। एसएसपी ने शराब के नशे में पाए गए एक सिपाही सचिन कुमार को सस्पेंड किया है। जबकि उसके साथ शराब पीने के बाद मौके से भागे दूसरे सिपाही सुभाष चौधरी और हंगामे में बीच बचाव नहीं करने पर निगरानी मुंशी अनिल को सस्पेंड किया गया है।

 

 

 

इसके अलावा तीन दिन से चौकी नहीं जा रहे चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा को सस्पेंड किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सचिन का मेडिकल कराया गया और वह शराब के नशे में पाया गया था। एसएसपी ने बताया कि सचिन ने चार बाहरी लोगों के साथ बाजपुर कोतवाली में सम्मन तामिल की ड्यूटी में तैनात सुभाष को शराब पार्टी में बुलाया था। चौकी इंचार्ज तीन दिन से रुद्रपुर में चल रही ट्रेनिंग में था और ट्रेनिंग के बाद वापस चौकी जाने के बजाय रुद्रपुर में रुक रहा था। इसके लिए उसने सीओ, एएसपी और एसएसपी से अनुमति नहीं ली थी।

बताया कि एक गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के व्यक्ति को कांस्टेबल अनिल और सचिन चौकी ले कर आए थे। जब संभ्रांत लोग चौकी आए तो उनके साथ सचिन ने बदसलूकी की थी। सुभाष ने उसका साथ दिया। अनिल ने मौके पर बीच बचाव नहीं किया। बताया कि अगर पब्लिक के लोग प्रार्थना पत्र देते हैं तो एफआईआर करेंगे। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top