Big breaking :-नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में सताएगा कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में सताएगा कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में सताएगा कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारीमौसम में बढ़ती ठंड का यह सिलसिला नए साल तक जारी रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा मैदान में सुबह-शाम के साथ रात को भी कोहरा सताएगा।

 

 

 

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी।इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।कहां कैसा है मौसम
पहाड़ो की रानी मसूरी,धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ।
यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली।
कोहरे की वजह से कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडरघाटी के देवाल, थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top