Big breaking :-जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा से हटाए गए छह सवाल, आठ फरवरी तक कर सकते हैं प्रत्यावेदन प्रस्तुत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा से हटाए गए छह सवाल, आठ फरवरी तक कर सकते हैं प्रत्यावेदन प्रस्तुत

जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा से हटाए गए छह सवाल, आठ फरवरी तक कर सकते हैं प्रत्यावेदन प्रस्तुत

जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा से छह सवाल हटा दिए गए हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग ने इन्हें मूल्यांकन से हटा दिया।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा से छह सवाल हटा दिए हैं। इसकी संशोधित उत्तर कुंजी जारी करते हुए अब दोबारा आठ फरवरी तक प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।आयोग के प्रभारी सचिव जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जिला क्रीड़ा अधिकारी भर्ती की परीक्षा पिछले साल दो नवंबर कराई गई थी।

14 नवंबर को इसकी उत्तर कुंजी जारी की गई। इस पर आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग ने छह सवाल मूल्यांकन से हटा दिए हैं। सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिंदी के प्रथम प्रश्न पत्र सेट-ए से सवाल नंबर 43, 73, सेट-बी से सवाल नंबर 25, 80, सेट-सी से प्रश्न 10, 77, सेट-डी से प्रश्न 3 व 74 को हटा दिया गया है।

इसी प्रकार, खेलकूद विषयक द्वितीय प्रश्न पत्र के सेट-ए से प्रश्न 71, 82, 90 व 98, सेट-बी से प्रश्न 53, 64, 72 व 80, सेट-सी से प्रश्न 31, 50, 51 व 58 और सेट-डी से प्रश्न 5, 24, 26 व 32 को मूल्यांकन से हटा दिया गया है। अब संशोधित उत्तर कुंजी पर आठ फरवरी तक प्रत्यावेदन दे मांगे गए हैं। इसके लिए प्रमाण भी संलग्न करना होगा। प्रत्यावेदन ई-मेल पते [email protected] पर भेज सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top