गुंजन हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, कोर्ट में पेशी के दौरान हत्यारोपी को अधिवक्ताओं ने पीटा
एसआईटी वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों के संकलन, घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ ही चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच करेगी।
एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर गुंजन हत्याकांड की जांच के लिए एसपी सिटी प्रमोद कुमार की निगरानी में एसआईटी गठित की गई है। अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के सुपुर्द की गई है।
एसआईटी इस मामले में दर्ज अभियोग में विवेचना की गुणवत्ता, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों के संकलन, घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ ही चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच करेगी।
साथ ही त्वरित कार्यवाही करते हुए न्यायालय में अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करेगी ताकि न्यायालय में फास्ट ट्रैक ट्रायल कराकर आरोपी को सख्त सजा दिलाया जाना सुनिश्चित किया जा सके। टीम में सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी एसओजी, प्रभारी फील्ड यूनिट को नामित किया गया है।
न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आकाश का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है। आकाश ने उसे मस्जिद के पास फेंक दिया था। चापड़ से फिंगर प्रिंट और खून के नमूने लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
कोर्ट में पेशी के दौरान हत्यारोपी को अधिवक्ताओं ने पीटा
गुंजन श्रीवास्तव के हत्यारोपी आकाश कुमार को मंगलवार को न्यायालय में पेशी के दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने परिसर में ही पीट दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उसे बचाया। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। पुलिस आरोपी को कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए लेकर गई थी।
इसके बाद उसे न्यायालय लेकर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता आए और आरोपी आकाश को पकड़ लिया। उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस बल ने उसे किसी तरह अधिवक्ताओं से छुटाया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





