Big breaking :-देहरादून के सिख समाज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शिकागो में दिए गए सिख विरोधी बयान के लिए पुतला दहन किया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून के सिख समाज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शिकागो में दिए गए सिख विरोधी बयान के लिए पुतला दहन किया

देहरादून के सिख समाज द्वारा आज गुरु गोबिन्द सिंह चौक रेस कोर्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शिकागो में दिए गए सिख विरोधी बयान के लिए पुतला दहन किया गया इस अवसर पर वक्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए वह उन्होंने सयुक्त रूप से कहा कि राहुल गांधी को विश्व के सभी सिखों से माफ़ी माँगनी चाहिए ।

 

 

इस अवसर पर उत्तराखंड सिख विकास परिषद के अध्यक्ष बलजीत सोनी ने कहा कि इस पूरे परिवार ने हमेशा सिखो का अपमान किया है राहुल गांधी की दादी व पिता को कभी भी सिख समाज माफ़ नहीं कर पाएगा ।पूर्व पार्षद देविंदर पाल मोंटी ने कहा कि राहुल गांधी की मानसिकता कभी भी सिखों के प्रति ठीक नहीं रही ।

 

 

पूर्व पार्षद संतोष नागपाल ने कहा कि इस पूरे परिवार का ही काम हमेशा सिख परिवारों के मन को दुखाने का रहा है ।इस अवसर पर गुरुद्वारा रेस कोर्स से अवतार सिंह ,गुरचरण भसीन,जसविंदर सिंह ,सुरिंदर बत्रा, इंदरजीत सिंह ,पंजाबी महासभा से विजय कथूरिया पटेल नगर से अशोक ग़ुलानी, रणजीत सिंह,आदि उपस्थित रहे|

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top