Big breaking :-श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF ने किया रेस्क्यू टीम को सम्मानित - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF ने किया रेस्क्यू टीम को सम्मानित

*श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF ने किया रेस्क्यू टीम को सम्मानित*

*एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के दौरान झील में गिरे दो पैराग्लाइडर पायलटों को SDRF ने किया था रेस्क्यू*

एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के दौरान दिनांक 29 जनवरी 2026 को पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के समय दो पैराग्लाइडर पायलटों के टिहरी झील में गिरने की घटना पर SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर दोनों पायलटों की सुरक्षित जान बचाई गई थी। उक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF जवानों की सतर्कता, साहस एवं पेशेवर दक्षता से एक बड़ा हादसा टल गया।

आज दिनाँक 02 फरवरी 2026 को उक्त सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल SDRF जवानों, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र चमोली, आरक्षी रविन्द्र सिंह, आरक्षी दीपक व टेक्निशियन अक्षय कुमार को सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा वाहिनी मुख्यालय में सम्मानित किया गया। सेनानायक महोदय ने जवानों की त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही, अनुशासन एवं समन्वय की सराहना करते हुए उन्हें नगद पारितोषिक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सेनानायक महोदय द्वारा कहा गया कि साहसिक खेल आयोजनों के दौरान SDRF की तत्परता एवं सजगता जन-सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। जवानों द्वारा किया गया यह कार्य SDRF की कार्यकुशलता, प्रतिबद्धता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top