Big breaking :-शिव-पार्वती की विवाह स्थली… इस यात्राकाल में 2.50 लाख श्रद्धालु कर चुके अखंड ज्योति के दर्शन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शिव-पार्वती की विवाह स्थली… इस यात्राकाल में 2.50 लाख श्रद्धालु कर चुके अखंड ज्योति के दर्शन

 

शिव-पार्वती की विवाह स्थली… इस यात्राकाल में 2.50 लाख श्रद्धालु कर चुके अखंड ज्योति के दर्शन

शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में यात्राकाल में प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भगवान शिव-पार्वती के जयकारों से मंदिर गूंज रहा है।

शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में इस यात्राकाल में अभी तक 2.50 लाख श्रद्धालु अखंड ज्योति के दर्शन कर चुके हैं। यहां प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे दिनभर मंदिर भगवान शिव-पार्वती के जयकारों से गूंज रहा है। यात्रा बढ़ने से रोजगार को गति मिल रही है, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग से 11 किमी की दूरी पर स्थित त्रियुगीनारायण में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से यहां प्रतिदिन 1500 से 2000 यात्री पहुंच रहे हैं। बरसात से सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग बदहाल होने के बाद भी यहां पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर है।

दिल्ली से पहुंचे रमेश तनेजा, महाराष्ट्र के नवीन कौशिक, हरियाणा के नीरज पाठक आदि का कहना है कि वह यहां आकर धन्य हो गए हैं। तीन युगों से अनवरत जल रही अखंड ज्योति के दर्शन कर वर्षों की मुराद पूरी हो गई है। यहां पहुंच रहे यात्रियों से मंदिर सहित आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी लाभ मिल रहा है।
कारोबार को भी गति मिल रही
व्यापार संघ के अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल का कहना है कि, इस वर्ष यात्रियों की संख्या में इजाफा होने से कारोबार को भी गति मिल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद 10 मई से अभी तक त्रियुगीनारायण मंदिर में 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं

इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से मंदिर में दिनोंदिन रौनक बनी हुई है। प्रतिदिन पहुंच रहे डेढ़ से दो हजार श्रद्धालु अखंड ज्योति के दर्शन के साथ ही भगवान वामन की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कई श्रद्धालु यहां परिवार सहित पूजा-अर्चना कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। – सर्वेश्वरानंद भट्ट, सचिव तीर्थपुरोहित समिति, त्रियुगीनारायण मंदिर

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top