Big breaking :-सिलाई बैंड भूस्खलन अपडेट, 2 श्रमिकों की मौत, 7 अभी भी लापता - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सिलाई बैंड भूस्खलन अपडेट, 2 श्रमिकों की मौत, 7 अभी भी लापता

*सिलाई बैंड भूस्खलन अपडेट*

विगत रात्रि में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान पालीगाड़ से करीब 4 किमी0 आगे सिलाई बैंड के पास हुये अतिवृष्टि (भूस्खलन) स्थल पर रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है। पुलिस, फायर, SDRF, NDRF, राजस्व, NH बडकोट, स्वास्थ्य विभाग आदि आपदा राहत टीमें लगातार खोज एवं बचाव कार्य में जुटी है।

 

रात्रि में अतिवृष्टि (भूस्खलन) के दौरान उक्त स्थान/कैम्प मे 29 श्रमिक निवासरत थे, जिनमें 20 श्रमिक सुरक्षित है, जिनकों रेस्क्यू टीम द्वारा आज प्रातः में सुरक्षित स्थान(पालीगाड) सिफ्ट किया गया है। घटना मे 2 श्रमिकों की मौत हो गयी है, जिनके शवों को बडकोट तिलाडी व छटांगा के बीच यमुना नदी से बरामद किया गया है, जबकि 7 लोग अभी लापता चल रहे हैं। मीसिंग लोगों की तलाशी हेतु सर्च अभियान जारी है, यमुना नदी किनारे वाचर नियुक्त गये हैं। *श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा रेस्क्यू की पल-पल की अपडेट की निगरानी की जा रही है।

*लापता व्यक्तियों का विवरण*
1- अनवीर धामी s/o प्रजन धामी, निवासी स्वामिकार्तिक खापर वार्ड नं 03 जिला बाजुरा नेपाल(40 वर्ष)
2- सर कटेल धामी w/o अनवीर धामी, निवासी उपरोक्त(32 वर्ष)- महिला
3- रोशन चौधरी s/o कुल्लू धारू, निवासी भीमपुरा थाना राजापुर जिला बर्दियां नेपाल(37 वर्ष)
4- कुल्लू थारू s/o कर्ण बहादुर, निवासी उपरोक्त(60 वर्ष)
5- जयचंद उर्फ बॉबी, निवासी कालिदास रोड देहरादून(38 वर्ष)
6- प्रिंस निवासी कालिदास रोड देहरादून(20 वर्ष)
7- छोटू कालिदास रोड देहरादून(22 वर्ष)
*मृतक-*
1- केवल विष्ट s/o बम बहादुर निवासी कर्ममोहनी, थाना राजापुर जिला नेपाल(43 वर्ष)
2- दूजेलाल निवासी पीलीभीत(55 वर्ष)।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top