UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दरोगा भर्ती दौड़ में सात युवक गश खाकर गिरे, अस्पताल पहुंचाया; दो युवकों ने आपा खोया…मारपीट की

दरोगा भर्ती दौड़ में सात युवक गश खाकर गिरे, अस्पताल पहुंचाया; दो युवकों ने आपा खोया…मारपीट की

इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में एसआई की भर्ती प्रक्रिया में शनिवार को दौड़ते समय सात युवक गश खाकर गिर गए। सभी को एंबुलेंस से रामनगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में दो युवकों ने आपा खो दिया और अस्पताल कर्मियों से मारपीट कर दी।

रामनगर में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में एसआई की भर्ती प्रक्रिया में शनिवार को दौड़ते समय सात युवक गश खाकर गिर गए। सभी को एंबुलेंस से रामनगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में दो युवकों ने आपा खो दिया और उन्होंने अस्पताल कर्मियों से मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और युवकों का उपचार कराया।

एक सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक आईआरबी बैलपड़ाव में एसआई की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के सभी जिलों के अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता, मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंच रहे है। शनिवार दोपहर को एसआई भर्ती के लिए दौड़ हुई जिसमें सात युवक गश खाकर गिर गए।

इस पर उन्हें सरकारी अस्पताल रामनगर में भर्ती कराया। अस्पताल में पहुंचने पर दो युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने आईसीयू प्रभारी अर्पणा सोलंकी और हेल्पर शाकिब के साथ मारपीट कर अस्पताल का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। इस पर आईआरबी के पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दोनों को शांत किया। आरोप है कि मारपीट में शाकिब के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

हुए थे बेहोश
सूरज सिंह चौहान, अंकित डोभाल, राहुल सिंह, हर्षवर्धन, सुदीप का उपचार रामनगर अस्पताल में हुए। अन्य दो की हालत ठीक होने पर उन्हें वापस भेज दिया गया।

…तो क्या दौड़ के लिए इंजेक्शन लगवाया था
अस्पताल में जिस तरह से युवकों ने हंगामा किया था, उसे देखकर लग रहा था कि उन्होंने दौड़ लगाने के लिए इंजेक्शन लगवाया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो रही है और अस्पताल के डॉक्टर भी जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे है। सूत्रों की माने तो युवकों ने दौड़ लगाने के लिए इंजेक्शन लगाए थे, जिससे वह काफी आवेश में आ गए थे। इसके चलते उनका खुद पर से नियंत्रण नहीं रहा। उपचार के बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है।

युवक एंबुलेंस में भी आपस में लड़ते हुए आए थे। जिन्होंने हंगामा किया वह काफी आवेश में थे। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।
– डाॅ. सलमान सैफ, रामनगर अस्पताल

बटालियन में एसआई की भर्ती एक सितंबर से चल रही है। दोपहर में गर्मी अधिक होने के चलते युवक गिर गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तलाशी के दौरान किसी के बाद नशीली वस्तु नहीं मिली थी।
– बलजीत सिंह भाकुनी, सहायक सेनानायक, आईआरबी बैलपड़ाव

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top