Big breaking :-सात शिक्षकों ने एक साथ नौकरी से धोया हाथ, जानिए क्या है कारण? - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सात शिक्षकों ने एक साथ नौकरी से धोया हाथ, जानिए क्या है कारण?

अशासकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद की नौकरी पाने के लिए बीएड की डिग्री छिपाने के मामले में शिक्षा विभाग ने विभागीय जांच के बाद सात शिक्षकों के ऊपर कार्यवाही कर सभी को बर्खास्त कर दिया है।आरोप है कि इन शिक्षकों ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से प्रशिक्षण के लिए अपनी डिग्री को छिपाया था। रुद्रप्रयाग ज़िले में कुछ साल पूर्व एनआईओएस से प्रशिक्षण पाने वाले उन युवाओं को वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक बनाया गया था जिनके पास बीएड और अन्य कोई डिग्री नहीं थी। रुद्रपयाग ज़िले में बग़ैर डिग्री के नौकरी पाने का यह कोई पहला मामला नहीं है पूर्व में भी रुद्रप्रयाग ज़िले से कई शिक्षकों के फर्जी दस्तावेजो से नौकरी पाने की ख़बरे आई हैं।जिसमें तब भी विभागीय कर्रवाई हुई हैं।

असाशकीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन के द्वारा शिक्षको की नियुक्ति को लेकर अपने चहेतों को नौकरी दिलवाने के लिए ऐसी शर्तें रखी जाती हैं कि विद्यालय प्रबंधन के परिचितों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकता।इन नौकरियों को पाने के लिए यह शर्त रखी गई थी कि ऐसे युवा ही इसके लिए पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2017-2019 से पहले किसी तरह का कोई प्रशिक्षण न लिया हो,जिले में दो वर्ष के अंतराल में ऐसे 21 शिक्षकों को एनआईओएस कोर्स के बाद सहायक अध्यापक के रुप में नियुक्ति दी गई, लेकिन इनकी नियुक्ति को लेकर शिक्षा निदेशालय में शिकायत आने लगी।

जिसमें कहा गया कि ऐसे युवा भी नौकरी पा गए हैं, जिनके पास पहले से बीएड की डिग्री थी या टीईटी पास थे,मामला हाईकोर्ट में भी गया था।शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद जांच हुई तो सात शिक्षक दोषी पाए गए,रुद्रप्रयाग ज़िले के जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अजय चौधरी ने बताया कि दोषी सात शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top