Big breaking :-उत्तराखंड की टीमों का चयन, औली में 29 से दो फरवरी तक होगा आयोजन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड की टीमों का चयन, औली में 29 से दो फरवरी तक होगा आयोजन

 

उत्तराखंड की टीमों का चयन, औली में 29 से दो फरवरी तक होगा आयोजन

सीनियर स्कीइंग टीम में मयंक डिमरी, हिमांशु, जयदीप भट्ट, हिमांशु कवाण, सोबत सिंह, शार्दुल थपलियाल, मंजेश भंडारी, पंकज भंडारी, प्रमोद भंडारी, संदीप सेमवाल और अभिषेक भट्ट का चयन किया गया है।

आगामी 29 से दो फरवरी तक औली में होने वाले राष्ट्रीय स्कीइंग गेम्स और खेलो इंडिया राष्ट्रीय विंटर गेम्स के लिए उत्तराखंड राज्य की टीम का चयन कर लिया गया है। रविवार को औली में टीम का चयन किया गया। टीम में सीनियर व जूनियर वर्ग की अलग-अलग टीम बनाई गई है।

स्की एंड माउंटनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि सीनियर स्कीइंग टीम में मयंक डिमरी, हिमांशु, जयदीप भट्ट, हिमांशु कवाण, सोबत सिंह, शार्दुल थपलियाल, मंजेश भंडारी, पंकज भंडारी, प्रमोद भंडारी, संदीप सेमवाल और अभिषेक भट्ट का चयन किया गया है

जूनियर वर्ग की टीम में साहिल डिमरी और रिशांत डिमरी का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 29 जनवरी से दो फरवरी तक औली में राष्ट्रीय गेम्स होंगे, जबकि 21 से 28 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में खेलो इंडिया विंटर गेम्स आयोजित होंगे। राज्य की चयनित टीमें राष्ट्रीय स्तर की दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top