Big breaking :-ऋतु बाहरी उत्तराखण्ड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त की गई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ऋतु बाहरी उत्तराखण्ड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त की गई

 

नई दिल्ली। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय की जज ऋतु बाहरी उत्तराखण्ड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त की गई हैं।

केंद्र सरकार में उप सचिव नागेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को इस आशय केआदेश जारी किए।

जस्टिस रितु बाहरी उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, अधिसूचना जारीउत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी 26 अक्तूूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया थापंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की न्यायाधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।

 

 

 

जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। उन्होंने 14 अक्तूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था। 1962 में पंजाब के जालंधर में जन्मी रितु बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की और 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की।1986 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की और इसके बाद हरियाणा एडवोकेट जनरल कार्यालय में सेवाएं दीं। 16 अगस्त, 2010 को उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज हैं। जस्टिस रितु बाहरी के पिता जस्टिस अमृत लाल बाहरी भी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top