Big breaking :-खैरना में SDRF का संवेदनशील रेस्क्यू ऑपरेशन — खाई से युवक का शव बरामद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-खैरना में SDRF का संवेदनशील रेस्क्यू ऑपरेशन — खाई से युवक का शव बरामद

*खैरना में SDRF का संवेदनशील रेस्क्यू ऑपरेशन — खाई से युवक का शव बरामद*

आज दिनांक 09/12/25 को कोतवाली भवाली से सूचना प्राप्त हुई कि पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर पाया गया कि एक व्यक्ति रात के समय गहरी खाई में गिर गया था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक की पहचान उमेश सिंह कुंवर, पुलिस लाइन अल्मोड़ा में कार्यरत, के रूप में हुई।

SDRF टीम ने कठिन भू-भाग में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top