Big breaking :-कांगड़ा घाट, हरिद्वार में SDRF उत्तराखण्ड के जवानों ने फिर बचाई 56 कांवड़ियों की जान - News Height
HARIDWAR NEWS

Big breaking :-कांगड़ा घाट, हरिद्वार में SDRF उत्तराखण्ड के जवानों ने फिर बचाई 56 कांवड़ियों की जान

*कांगड़ा घाट, हरिद्वार में SDRF उत्तराखण्ड के जवानों ने फिर बचाई 56 कांवड़ियों की जान*

*कांवड़ मेला शुरू होने से अब तक 128 कांवड़ियों की बचा चुके हैं जान*

आज दिनाँक 30 जुलाई 2024 को SDRF उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों द्वारा कांवड़ मेले के दौरान कांगड़ा घाट पर नियुक्त रहते हुए कुल 56 कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया है, बचाये गए कांवड़ियों में सबसे ज्यादा हरियाणा के 40, राजस्थान के 06, उत्तर प्रदेश के 02, दिल्ली के 03, उत्तराखण्ड का 01 व पंजाब के 04 कांवड़िये है।

कांवड़ मेले के दौरान SDRF की सतर्कता व तत्परता से अब तक 128 कांवड़ियों को नया जीवन मिला है। SDRF जवानों के समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा की घाट पर मौजूद कावड़ियों, स्थानीय व्यक्तियों तथा परिजनों द्वारा सराहना की है।

*एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम*
1. SI पंकज सिंह खरोला
2. मुख्य आरक्षी आशिक अली
3. आरक्षी प्रदीप रावत
4. फायरमैन लक्ष्मण सिंह
5. आरक्षी अनिल कोटियाल
6. फायरमैन संदीप
7. सुमित
8. मनोज

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top