Big breaking :-देहरादून- थाना रायवाला क्षेत्रान्तर्गत गीता कुटीर के पास नदी में डूबे युवक का SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून- थाना रायवाला क्षेत्रान्तर्गत गीता कुटीर के पास नदी में डूबे युवक का SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।

*जनपद देहरादून- थाना रायवाला क्षेत्रान्तर्गत गीता कुटीर के पास नदी में डूबे युवक का SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।*

आज दिनाँक 03 दिसम्बर 2024 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गीता कुटीर के पास एक युवक गंगा नदी में नहाते समय डूब गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से एस.आई. सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक निकट ही अरिहन्त होटल में कार्य करता था व अपने 02 साथियों के साथ नदी में नहाने गया था।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। SDRF टीम के डीप डाइवर प्रदीप नेगी द्वारा लगभग 25 फ़ीट गहराई में डीप डाइविंग करते हुए उक्त युवक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतक का विवरण:-* जितेंद्र सिंह पुत्र श्री कमल सिंह, उम्र – 22 वर्ष, निवासी:- ग्राम- घेरी, धबाखाल, पौड़ी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top