Big breaking :-जनपद पिथौरागढ़, गुरना के पास खाई में गिरे कैंटर से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जनपद पिथौरागढ़, गुरना के पास खाई में गिरे कैंटर से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद

*जनपद पिथौरागढ़, गुरना के पास खाई में गिरे कैंटर से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद*

आज दिनांक 06 मार्च 2026 को डीसीआर, पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गुरना के पास एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई गई। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक की पहचान *धोलसिंह, निवासी पिथौरागढ़* के रूप में हुई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top