Big breaking :-उत्तरकाशी, धराली में आये सैलाब में SDRF मौके पर पहुँची, अन्य बचाव इकाइयों के साथ युद्धस्तर पर चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरकाशी, धराली में आये सैलाब में SDRF मौके पर पहुँची, अन्य बचाव इकाइयों के साथ युद्धस्तर पर चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन।

*जनपद उत्तरकाशी, धराली में आये सैलाब में SDRF मौके पर पहुँची, अन्य बचाव इकाइयों के साथ युद्धस्तर पर चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन।*

आज दिनाँक 05 अगस्त 2025 को हर्षिल क्षेत्रान्तर्गत धराली में अचानक आये सैलाब से सारा धराली बाजार बाढ़ की चपेट में आ गया जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, SDRF श्री अरुण मोहन जोशी के निर्देशानुसार सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा SDRF की रेस्क्यू टीमों को मौके के लिए रवाना किया।

SDRF की कुल 10 टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। पोस्ट गंगोत्री व भटवाड़ी की टीम मौके पर पहुँचकर स्थानीय प्रशासन, पुलिस व बचाव इकाइयों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य मे जूटी हुई है।

उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट से 50 जवानों को भलीभांति ब्रीफ कर मय आवश्यक उपकरणों जैसे विक्टिम लोकेटिंग कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा, कटिंग टूल्स, आर.आर.सॉ, रोटरी हैमर ड्रिल, डायमंड टिप चैन सॉ, पोर्टबल जेनरेटर, मेडिकल ऐडस व सैटेलाइट फ़ोन इत्यादि के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही ढालवाला, चिन्यालीसौड़ व उजेली(उत्तरकाशी) से भी SDRF रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top